RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच आरसीबी के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इस मैच को जीत जाती है तो वह टॉप-4 में एंट्री कर लेगी। वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद जीत दर्ज करती है तो दो टीमें सीधे क्वालिफाई कर देगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार मिलते ही प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स सीधे क्वालिफाई कर देगी। वहीं इसके अलावा तीसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ को भी डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। ये दोनों टीमें 15 अंकों पर है। ऐसे में इनके फैंस आज आरसीबी की हार की दुआ करेंगे।
ऐसे डायरेक्ट क्वालिफाई कर सकती हैं लखनऊ और चेन्नई
दरअसल आईपीएल के प्लेऑफ के लिए अब तक सिर्फ गुजरात टाइटंस ने क्वालिफाई किया है। वहीं अन्य टीन स्पॉट के लिए जंग जारी है। इनमें से सिर्फ आरसीबी और मुंबई इंडियंस ही है जो कि 16 अंको तक पहुंच सकती है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आज के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है तो वह अन्य तीन टीम राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह अधिकतम 14 प्वाइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। इनके अलावा टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ही एकमात्र ऐसी टीम रह जाएगी जो अधिकतम 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में 15 अंकों वाली एलएसजी और सीएसके सीधे क्वालिफाई कर देगी।
IPL 2023 Points Table: ये हैं टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में 18 अंकों पर मौजूद गुजरात टाइटन्स ने टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये टीम अब नंबर वन की कुर्सी पर है। वहीं दूसरे नंबर पर 15 अंको के साथ सीएसके मौजूद है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर इतने ही अंको के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स है। मुंबई इंडियंस सात मैच जीतकर 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है।
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
10 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
50 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines