IPL 2023 PBKS vs LSG: आईपीएल के 38वें मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेले गए इस मैच में LSG ने पिछली हार का हिसाब बराबर कर PBKS को 56 रनों से रौंद डाला।
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कमाल करते हुए आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 257 बनाया। जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी। LSG ने इस दशक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, तो वहीं इस मैच में कुल 458 रन बने। इस मैच में LSG ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
मायर्स-स्टोइनिस-पूरन का धमाका
इस मुकाबले में लखनऊ के लिए केएल राहुल को छोड़कर लगभग सभी बल्लेबाजों ने कमाल किया। काइल मायर्स ने 24 गेंद पर 54 रन बनाए। आयुष बदोनी ने 24 गेंद पर 43 रन बनाए। इसके साथ ही मार्कस स्टोइनिस ने 72 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर 45 रनों का योगदान दिया। इन सभी बल्लेबाजों के दम पर लखनऊ की टीम 20 ओवर में 257 रन तक पहुंच पाई है। अब पंजाब की टीम को मैच जीतने के लिए 258 रन बनाने होंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11- अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11- केएल राहुल (सी), काइल मेयर/क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यूके), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, आवेश खान
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
18 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
50 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines