IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में अब तक 52 मैच खेले जा चुके हैं। इस लीग में अब तक एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिली हैं। इस सीजन आरसीबी के कप्तान फॉफ पूरी लय में दिखे हैं। वह 10 मैचों में 511 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 477 रनों के साथ यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 477 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल, डेवोन कॉन्वे और विराट कोहली भी शामिल हैं। गिल ने 11 मैचों में 469 रन बनाए हैं, जबकि कॉन्वे ने 11 मैचों में 458 और विराट कोहली अब तक 10 मैचों में 419 रन बना चुके हैं।
और पढ़िए – SRH vs RR Review: संदीप ने आखिरी गेंद नो-बॉल फेंकी, अब्दुल समद ने छक्के से पलट दी बाजी, जानें मैच में क्या रहा खास
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
511 रन, फाफ डु प्लेसिस, मैच 10
477 रन, यशस्वी जायसवाल, मैच 11
469 रन, शुभमन गिल, मैच 11
458- रन, डेवोन कॉन्वे, मैच 11
419 रन, विराट कोहली, मैच 10
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, ड्वेन ब्रॉवो को पछाड़ बन गए आईपीएल के नंबर 1 गेंदबाज
पिछले सीजन किसे मिला थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
52 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines