IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। पंजाब ने मुंबई टीम के सामने 215 रनों का टारगेट रखा था, जिसे आसानी से चेज कर लिया गया। हाई स्कोरिंग मैच होने के बाद भी इसका ऑरेंज कैप की रेस में कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि इन दोनों टीमों में से कोई भी बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में शामिल नहीं हैं।
इससे पहले लीग का 45वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। इसलिए लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स को 1-1 अंक दिया गया है। बारिश होने के चलते ऑरेंज कैप की रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस नंबर 1 पर काबिज हैं। फॉफ के नाम अब तक 9 मैचों में 466 रन हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन है?
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर यशस्वी हैं, जिन्होंने 9 मैचों में अब तक 428 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कॉन्वे का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 364 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने चेन्नई टीम के लिए 9 मैचों में 354 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
466-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 9
428 रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच 9
414 रन, डेवोन कॉन्वे (CSK) मैच 10
364 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 9
354 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) मैच 10
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
AUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
21 mins agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
37 mins ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
44 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
2 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
4 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines