IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 5 रनों से हरा दिया। केकेआर ने हैदराबाद के सामने 172 रनों का टारगेट रखा था, जिसे सनराइजर्स की टीम चेज नहीं कर पाई। इस रोमांचक मैच का ऑरेंज कैप की रेस में कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि इन दोनों टीमों में से कोई भी बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में शामिल नहीं हैं।
आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस नंबर 1 पर काबिज हैं। फॉफ के नाम अब तक 9 मैचों में 466 रन हैं। ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर यशस्वी हैं, जिन्होंने 9 मैचों में अब तक 428 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कॉन्वे का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन है?
ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 364 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने चेन्नई टीम के लिए 9 मैचों में 354 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
47 मैचों के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड का हाल
466-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 9
428 रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच 9
414 रन, डेवोन कॉन्वे (CSK) मैच 10
364 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 9
354 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) मैच 10
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
30 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines