IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बना ली है। आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है, इसमें जो भी टीम हारेगी उसका सफर खत्म हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम अगले मैच में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। अब तक इस लीग में शुभमन गिल का बल्ला बोला है। वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डु प्लेसिस टॉप पर हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं टॉप 5 बल्लेबाज
730-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 14
722- रन, शुभमन गिल (GT) मैच 15
639- रन, विराट कोहली (RCB) मैच 14
625- रन, डेवॉन कॉन्वे (CSK) मैच 15
625- रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच
शुभमन गिल जीत सकते हैं ऑरेंज कैप
गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा सकते हैं। उनके पास अभी 2 मैच बाकी हैं। अगर वह अगले मैच में 9 रन बना लेते हैं तो ऑरेंज कैप उनके सिर पर होगी।
और पढ़िए – IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसे हार गई गुजरात टाइटंस की टीम? विजय शंकर ने बताई वजह
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
10 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
42 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines