IPL 2023 Orange cap: नंबर 1 पर काबिज हुए Faf du Plessis, देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap Faf du Plessis still on top
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap Faf du Plessis still on top
IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। आरसीबी के दो दिग्गज इस लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। फॉप डुप्लेसिस 343 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं, जबकि विकार कोहली 6 मैचों में 279 रन बनाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ने 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं। विराट ने 59 रन बनाए, जबकि फॉफ 84 रन बनाकर आउट हुए।
343-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 6
279- रन, विराट कोहली (RCB) मैच 6
244- रन, जोस बटलर (RR) मैच 6
234 रन, वेंकटेश अय्यर (KKR), मैच 5
233 रन, शिखर धवन (PBKS), मैच 4
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: