IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में अब तक 56 मैच खेले जा चुके हैं। इस बार ऑरेंज कैप की जंग रोचक दिख रही है। इस अवार्ड के लिए आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बीच जंग देखने को मिल रही है। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन एक से बढ़कर एक पारियां खेली हैं।
यशस्वी और फाफ के बीच रोचक जंग
इस सीजन आरसीबी के कप्तान फॉफ पूरी लय में दिखे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 576 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 575 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल, डेवोन कॉन्वे और विराट कोहली भी शामिल हैं। गिल ने 11 मैचों में 469 रन बनाए हैं, जबकि कॉन्वे ने 11 मैचों में 468 और विराट कोहली अब तक 10 मैचों में 419 रन बना चुके हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
576 रन, फाफ डु प्लेसिस, मैच 11
575 रन, यशस्वी जायसवाल, मैच 12
469 रन, शुभमन गिल, मैच 11
468- रन, डेवोन कॉन्वे, मैच 11
420 रन, विराट कोहली, मैच 11
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिला थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
14 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
48 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines