IPL 2023: आईपीएल के नौवें मैच में केकेआर ने 81 रनों से शानदार जीत हासिल की। आरसीबी के खिलाफ केकेआर के लिए शार्दूल ठाकुर (86 रन) जीत के हीरो रहे। इस मुकाबले में कप्तान नीतीश राणा का बल्ला खामोश रहा हो। वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। लिहाजा उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि ‘बाहर से बैठकर बोलना बहुत आसान होता है।’
दरअसल, केकेआर के कप्तान आरसीबी के खिलाफ फ्लॉप रहे। वह पांच गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अपना विकेट गंवा दिया। उनके इस एप्रोच की काफी आलोचना हुई। जिसके बाद नीतीश ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
नीतीश राणा ने दिया करारा जवाब
मैच के बाद नीतीश राणा ने कहा कि ‘ये कोई दुर्भाग्यपूर्ण नहीं था, मैं इसी तरह से बल्लेबाजी करता हूं। बाहर से कुछ भी कहना काफी आसान है। अगर मैं बाहर बैठकर किसी का मैच देख रहा हूं तो गलती करने के बाद कोई भी कह सकता है कि आपने गलती की है।’
क्यों खेला था आगे बढ़कर शॉट
नीतीश राणा ने कहा कि ‘ये मेरा शॉट था और मैंने हमेशा अपना क्रिकेट इसी तरह से खेला है। अगर हम टार्गेट का पीछा कर रहे होते तब मैं मानता कि मेरा शॉट गलत था। मैं माइकल ब्रैसवेल के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाना चाहता था और ऑफ स्पिनर के खिलाफ पहले ओवर में बड़े शॉट लगाना चाहता था, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके। हमारी प्लानिंग यही थी।’
बतौर कप्तान बढ़िया प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ भले ही नीतीश राणा का बल्ला खमोश रहा, लेकिन उनकी कप्तानी के फैसले सही साबित। उन्होंने पावरप्ले के 2 ओवर स्पिनर्स से डलवाए, जिसमें विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी के विकेट निकाले। इसके बाद से केकेआर के बॉलर हावी हो गए। अंत में केकेआर ने आरसीबी को 127 रनों पर समेट दिया।
अय्यर चोटिल, कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इस बार केकेआर की कप्तानी नीतीश राणा को सौंपी गई है। नीतीश की कप्तानी में केकेआर ने पहला मैच हारा, जबकि दूसरे में शानदार वापसी करते हुए 81 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि नीतीश राणा का बल्ला दोनों मुकाबलों में खामोश रहा। उन्होंने पहले में 24 जबकि दूसरे मुकाबले में 1 रन बनाकर आउट हुए।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
34 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines