IPL 2023: आईपीएल के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अकेले के दम पर मैच का रूख पलट दिया। उन्होंने 19 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली और आरसीबी के जबड़ से जीत छीन ली। छठवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे पूरन ने महज 19 गेंदों में 4 शानदार चौके और 7 गंगनचुंबी छक्के लगाकर 62 रनों की पारी खेली। इस दौरान निकोलस पूरन का स्ट्राइक रेट 326.32 का रहा।
निकोलस पूरन की इसी ताबड़तोड़ पारी के दम पर यह मुकाबला लखनऊ जीतने में कामयाब हो सकी। मैच के बाद निकोलस पूरन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सिर्फ अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं, मनोरंजन करना और अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता हूं।
और पढ़िए – NZ vs SL: रजिथा की गेंद पर प्रमोद ने छोड़ा झोली में आया कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो
निकोलस पूरन ने दिया ये बयान
निकोलस पूरन मैच के बाद ताबड़तोड़ पारी को लेकर कहा कि’ मैं इस परफॉर्मेंस को अपनी पत्नी और बच्चे को समर्पित करना चाहता हूं। हम जानते थे कि खेल जारी है, मार्कस स्टोइनिस और केएल राहलु ने शानदार साझेदारी की। स्टोइनिस ने हमें खेल में बनाए रखा और मुझे पता था कि यह अच्छा विकेट है। कुछ सालों में मैंने मैच खत्म करने के लिए खुद पर काफी दबाव बनाया है। मैं खेल खत्म करना चाहता था, लेकिन अंत में आउट हो गया।’
इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं पूरन
आईपीएल 2023 में निकोलस पूरन ने शादनार बैटिंग का नजारा पेश किया है। उन्होंने चार मैचों में 47.00 के औसत और 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं। पूरन का अब तक इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 है। आरसीबी के खिलाफ पूरन ने 15 गेंद पर इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी भी जमाई है। 326.31 के स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 62 रन बनाए।
और पढ़िए – Cheteshwar Pujara के शॉट देखकर आ जाएगा मचा, मैदान में हर तरफ चलाया बल्ला, देखें VIDEO
मैच का हाल
आईपीएल का 15वां मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू में खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने सामने थीं। जिसमें लखनऊ ने 1 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले का रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा। आरसीबी ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 बनाए थे। 213 रन के टारगेट का चेज करने उतरी लखनऊ टीम ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर 9 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines