IPL 2023: पूरे विश्व में चर्चित भारत की टी20 लीग यानी ‘इंडियन प्रीमियर लीग 2023’ का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस भी शामिल है। अगले सीजन में भी आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की कमान टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। इस आर्टिकल में हम आपके लिए मुंबई इंडियंस टीम की ताकत और कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। साथ ही मुंबई टीम के सामने मौजूद समस्याओं के बारे में भी चर्चा करेंगे।
मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बेहद खराब गया था
भले ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, लेकिन पिछला सीजन इस टीम के लिए बेहद खराब निकला था। पिछली बार मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थे। 14 में से मुंबई ने 10 मैच हारे थे। यही वजह है कि अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए इस फ्रेंचाइजी ने एक मजबूत टीम बनाई है। अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
https://twitter.com/RabiAmar6/status/1633447866302894081?s=20
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ताकत
मुंबई के पास इस बार आक्रामक बैटिंग लाइनअप है। ईशान किशन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव। यह तीनों खिलाड़ी अकेले के दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। कैमरून ग्रीन के आने से मुंबई को मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिली है। खास बात ये है कि टीम में क्वालिटी घरेलू प्लेयर्स की भी भरमार है।
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की वीकनेस
अगर मुंबई इंडियंस की वीकनेस की बात करें तो मिडिल ऑर्डर बैटर्स में अनुभव की कमी दिखती है। इस टीम के पास पीयूष चावला को छोड़कर कोई अनुभवि स्पिनर्स नहीं है। जबकि तेज गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। अकेला जोफ्रा ऑर्चर को छोड़ दें तो मुंबई के पास जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मेधवाल बचते हैं, जिनके पास अनुभव की कमी है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘बाप रे’…शमी की आग उगलती गेंद पर चित हुए Handscomb, 10 फीट दूर जा गिरा स्टंप, देखें
https://twitter.com/BirajdarPranav3/status/1632761433187581952?s=20
मुंबई के सामने खड़ी हुई ये बड़ी समस्या
रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने साल 2013 में इस टीम की कमान संभाली थी। वह तब से लेकर अब तक 5 बार मुंबई को चैंपियन बना चुके हैं। अब रोहित शर्मा छठवीं बार अपनी इस टीम को विनर बनाने की पूरी कोशिश में होंगे, लेकिन इस सीजन उनके सामने 2 बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चोट के चलते जाय रिचर्डसन चोटिल हैं, आईपीएल तक उनका फिट होना मुश्किल दिख रहा है। इन दोनों मैच विनर खिलाड़ियों का इस सीजन से बाहर होने टीम को लिए बेशक बड़ा झटका होगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: अहमदाबाद में बन रहा Team India की जीत का सुखद संयोग, स्टीव स्मिथ के फैसले से जगी उम्मीद
आईपीएल 2033 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज– रोहित शर्मा, ईशान किशन
मिडिल ऑर्डर– डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
विकेट कीपर, विष्णु विनोद, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर- अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, नेहल वाधेरा, ऋतिक शौकीन, अर्शद खान, डुआन यानसेन
स्पिनर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल
पेसर– जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, जाय रिचर्डसन, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मेधवाल
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ऋतिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और डुआन यानसेन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
10 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
49 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines