Tilak Verma: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस फ्रेंचाइजी से मिले सपोर्ट और प्यार से तिलक वर्मा बेहद खुश हैं। उन्होंने टीम के लिए अपने रोल का खुलासा भी किया है। तिलक वर्मा के मुताबिक मुंबई इंडियंस टीम में उन्हें यंग प्लेयर के तौर पर नहीं देखा जाता है, बल्कि मैनेजमेंट उन्हें मैच्योर प्लेयर बनने में मदद करता है।
तिलक वर्मा मुंबई के लिए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आते हैं और एक सूझबूझ भरी पारी खेलते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं पहले सीजन के दौरान यंगस्टर था, लेकिन उसके बाद से अभी तक टीम ने मुझे काफी सपोर्ट किया है। अब टीम मुझे यंगस्टर या न्युकमर के तौर पर नहीं देखती है। मैनेजमेंट मुझे हमेशा मैच्योर प्लेयर बनने के लिए बैक करता है। इसी वजह से अब मेरे लिए चीजें आसान हो गई हैं।’
सचिन और रोहित शर्मा को लेकर तिलक ने क्या कहा?
तिलक वर्मा ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस टीम मुझे इस तरह से ट्रीट करती है कि लगता ही नहीं है कि मैं आईपीएल या फिर दूसरा टूर्नामेंट पहली बार खेल रहा हूं। क्रिकेट के भगवान (सचिन तेंदुलकर) और भारतीय कप्तान (रोहित शर्मा) के साथ होने की वजह से मैं काफी कॉन्फिडेंट महसूस करता हूं।’
शानदार फॉर्म में हैं तिलक वर्मा
आपको बता दें कि 20 साल के तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। मौजूदा सीजन में तिलक का बल्ला खूब चल रहा है। वह तीन मैचों में 108 रन बना चुके हैं। उनके पास क्लीन हिंटिंग की क्षमता है। इस सीजन के 25वें मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 17 गेंद पर 37 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines