IPL 2023: आईपीएल के आगाज से पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज और मुंबई इंडियंस के हेड को मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने हुंकार भरी है। इस सीजन के लिए मुंबई की टीम ने उन्हें महेला जयवर्धने की जगह हेड कोच नियुक्त किया है। 16वें सीजन से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘मुंबई इंडियंस यहां पर सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाने नहीं बल्कि चैंपियन बनने आई है।’
IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई सवालों के जवाबत दिए। इस दौरान मार्क बाउचर ने कहा ‘मैं ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। मैं यहां तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए नहीं हूं, मैं जीतना चाहता हूं। यही वह अवसर है। इसी दृष्टिकोण से मुझे पीछे से सभी द्वारा समर्थन दिया गया है, यह शानदार है।’
रोहित को लेकर क्या बोले मार्क बाउचर
मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘जब उन्होंने युवा रोहित शर्मा को देखा था तब ही वह समझ गए थे कि युवा खिलाड़ी आगे चलकर विशेष बनने वाला है। इस सीजन में उन्होंने रोहित को लेकर कहा कि मैं बस उनके लिए एक अच्छा सीजन होने की उम्मीद कर रहा हूं और चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।’
कौन हैं मार्क बाउचर, देखें क्रिकेट करियर
मार्क बाउचर की उम्र 46 साल है। वह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर रहे। उन्होंने संन्यास लेने के बाद काफी समय तक दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच की भूमिका निभाई थी। वह आईपीएल में खेलने के बाद अब इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के साथ बतौर हेड कोच साथ हैं। इसके उन्होंने 147 टेस्ट में 5515, 295 वनडे में 4686 और 25 टी20 में 268 जबकि आईपीएल के 31 मैचों में 394 रन बना चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines