IPL 2023: आईपीएल 2023 में पहला मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस के लिए गुड न्यूज है। इस टीम ने आईपीएल से बाहर होने वाले चोटिल जाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। इस टीम में अब उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया से तेज गेंदबाज को बुलाया गया है, जिसका नाम रिले मेरेडिथ है। ये बॉलर आईपीएल के 16वें सीजन के लिए हुई नीलामी में अनसोल्ड रहा था।
पंजाब से खुल चुके हैं रिले मेरेडिथ
जाय रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा था। इसी प्राइस पर मुंबई ने रिले मेरेडिथ को शामिल किया है। ये तेज गेंदबाज आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुका है। साल 2022 में मेरेडिथ ने पंजाब की तरफ से डेब्यू किया था। हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, लेकिन यह तेज गेंदबाज एक बार फिर आईपीएल का हिस्सा बन गया है।
और पढ़िए – IPL 2023: सम्मान या छोड़ दिया चांस? अश्विन ने धवन को नहीं किया रनआउट, देखते रह गए बटलर, देखें वीडियो
रिले मेरेडिथ कौन हैं, जानिए उनका क्रिकेट करियर
रिले मेरेडिथ ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। वह तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 9.98 के इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। ये बॉलर आईपीएल के 13 मुकाबलों में 9 के इकॉनमी से 12 विकेट ले चुका है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘पैनिक नहीं होना चाहिए’, बुरे दौर से गुजर रहे सूर्या को AB de Villiers ने दी ये सलाह
जाय रिचर्डसन को हुआ क्या है?
जाय रिचर्डसन चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बिग बैश लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वो अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए फाइनल में नजर आ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें चुना गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की समस्या से दोबारा पीड़ित होने के कारण वह पहले वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। अब आईपीएल 2023 से भी बाहर हो चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines