IPL 2023: आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकॉना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बड़ा संकेत दिया है। धोनी ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि यह सीजन उनका आखिरी नहीं होगा, वह आगे भी खेल सकते हैं।
एमएस धोनी ने टॉस जीतकर कहा कि ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। तथ्य यह है कि विकेट कवर के नीचे था और यह थोड़ा कठिन लग रहा था, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। धोनी ने दीपक चहर की वापसी की भी जानकारी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि फैंस द्वारा दिए जा रहे ‘फेयरवेल’ का आप आनंद ले रहे हैं? इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैने नहीं।’
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1653702155839340546?s=20
इससे पहले धोनी ने क्या कहा था?
इस सीजन एमएस धोनी और CSK को समर्थन करने के लिए चेन्नई से बाहर भी फैंस बड़ी संख्या में समर्थन देने पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों जब इसे लेकर धोनी से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि शायद फैंस मुझे फेयरवेल दे रहे हैं। धोनी के इस बयान से कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी का यह सीजन आखिरी हो सकता है, लेकिन धोनी द्वारा संन्यास के सवाल पर दिए गए ‘आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैने नहीं।’ इस बयान से लगता है कि वह अगला सीजन भी खेल सकते हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1653708528262205440?s=20
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले 6 ओवर में सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की है। लखनऊ ने 31 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और करन शर्मा खेल टिके हुए हैं।
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
14 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
25 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines