---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023: धोनी और रैना के बीच 72 गेंदों का फासला, लेकिन माही ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने कल लखनऊ को हराकर इस सीजन में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में कप्तान एम.एस. धोनी ने अपने आईपीएल करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में वह अपने जोड़ीदार रहे सुरेश रैना के […]

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने कल लखनऊ को हराकर इस सीजन में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में कप्तान एम.एस. धोनी ने अपने आईपीएल करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में वह अपने जोड़ीदार रहे सुरेश रैना के बराबर पहुंच गए। लेकिन धोनी और रेना में एक फासला भी रह गया।

72 गेंदों का फासला

महेंद्र सिंह धोनी ने 5000 रन पूरे करके सुरेश रैना की बराबरी कर ली। लेकिन इस बराबरी में दोनों के बीच 72 गेंदों का फासला रह गया। धोनी ने 3691 गेंदों में अपने 5000 रन पूरे किए, जबकि सुरेश रैना ने 3619 गेंदों में अपने आईपीएल करियर के 5000 रन पूरे किए थे। यानि दोनों खिलाड़ियों के बीच महज 72 गेंदों का फासला रह गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IPL 2023: इस बार रोहित से ज्यादा बेहतर खेलेंगे विराट कोहली? इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

धोनी ने बनाए दूसरे सबसे तेज 5000

हालांकि एमएस और रैना में भले ही 72 गेंदों का फासला रह गया। लेकिन गेंदों के हिसाब से अगर देखा जाए तो धोनी भारत की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। जबकि सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने का कीर्तिमान सुरेश रैना के नाम है।

3 गेंदों में बनाए 12 रन

कल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेले गये मैच के दौरान उन्होंने धोनी ने अपने आईपीएल करियर की 208वीं पारी के दौरान अपने 5000 रन पूरे कर लिए। धोनी ने मैच के 19वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर रन पूरे किए। धोनी ने 3 गेंद पर 12 रन बनाये और इसके साथ ही वह 5000 के क्लब में शामिल हो गए थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 04, 2023 02:00 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola