IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में गुजरात ने 20 ओवर में 173 रनों का टारगेट सेट किया था, जवाब में गुजरात 157 रनों पर सिमट गई। 10वीं बार फाइनल में जगह बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने मैच के बाद जीत पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा..
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब धोनी से पूछा गया कि क्या सीएसके 5वां खिताब जीत रही है? इस पर उन्होंने कहा कि ‘आईपीएल इतना बड़ा है कि यह सिर्फ एक और फाइनल है। पहले 8 शीर्ष टीमें हुआ करती थीं, अब यह 10 हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सिर्फ एक और फाइनल है। यह 2 महीने की मेहनत है। सभी ने योगदान दिया है। हां, मध्यक्रम को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। जीटी एक शानदार टीम है और उन्होंने बहुत अच्छा पीछा किया है, इसलिए सोचा था कि उन्हें अंदर ले लिया जाए। लेकिन टॉस हारना अच्छा रहा।’
और पढ़िए –IPL 2023: ‘यही उनकी खूबसूरती है’, करारी हार के बाद पांड्या ने MS धोनी की तारीफ में कही बड़ी बात
और पढ़िए –
ऐसी पिच पर जड्डू का मारना कठिन
चेपॉक की पिच को लेकर एमएस धोनी ने कहा कि ‘अगर जड्डू को ऐसे हालात मिलते हैं जो उसकी मदद करते हैं। उसे मारना बहुत कठिन है। उनकी गेंदबाजी ने खेल बदल दिया। मोइन के साथ उनकी साझेदारी को नहीं भूलना चाहिए। हम एक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं और यह पता लगाते हैं कि एक तेज गेंदबाज की ताकत क्या है। हम उन्हें आत्मविश्वास देने की कोशिश करते हैं और उनसे कहते हैं ‘कृपया अपनी गेंदबाजी को एक्सप्लोर करने की कोशिश करें। हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मोटिवेट करने की कोशिश करते हैं।’
मैं बहुत परेशान करने वाला कप्तान हूं
मैदान पर अपने रोल के बारे में एमएस धोनी ने कहा कि ‘मैं बहुत परेशान करने वाला कप्तान हो सकता हूं, मैं क्षेत्ररक्षकों को 2-3 फीट आगे-पीछे करता रहता हूं। क्षेत्ररक्षकों से मेरी बस यही गुजारिश है कि मुझ पर नजर रखो। अगर कोई कैच छूटता है तो कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी (मुझसे), बस मुझ पर नजर रखें।’
अगले सीजन खेलने पर धोनी ने क्या कहा?
अगला सीजन खेलने के सवाल पर एमएस धोनी ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता मैं खेलूंगा या नहीं, मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। इसलिए इसका सिरदर्द क्यों लें। मैं हमेशा सीएसके के लिए वहां रहूंगा, चाहे खेलूं या बाहर रहूं।’
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 157 रनों पर सिमट गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (WK), हार्दिक पांड्या (C), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
43 mins agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
11 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
12 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines