नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 31 मार्च हो रहे आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह एक ओर प्रेक्टि्स में छक्के लगाते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर प्लेयर्स के साथ उनकी जुगलबंदी भी चर्चा का विषय बन रही है। इस बीच धोनी रॉकस्टार अंदाज में नजर आए हैं।
सीएसके ने शेयर किया वीडियो
सीएसके ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी रॉकस्टार बने नजर आ रहे हैं। धोनी गिटार बजाकर झूम रहे हैं तो वहीं शिवम दुबे, दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ उनके साथ नाचते दिख रहे हैं। ये वीडियो किसी विज्ञापन या प्रोमो की शूटिंग के दौरान का हो सकता है। इससे पहले धोनी नेट्स में प्रैक्टि्स के दौरान नो लुक सिक्स ठोकते नजर आए थे।
और पढ़िए –IND vs AUS: जडेजा ने निभाया वादा, ‘गुरु ज्ञान’ लेकर ऑस्ट्रेलिया लौटे मैथ्यू कुहनेमैन
धोनी की कप्तानी में हो सकता है आखिरी सीजन
कहा जा रहा है कि धोनी की कप्तानी में ये आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। पिछले सीजन उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी, लेकिन जडेजा ने बीच में ही कप्तानी वापस कर दी थी। ऐसे में धोनी की कप्तानी में पिछला सीजन खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। सीएसके आठ बार आईपीएल फाइनलिस्ट रही है और चार बार आईपीएल जीती है। उनकी पिछली जीत आईपीएल के 2021 संस्करण में हुई थी, जहां उन्होंने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। अब CSK की कोशिश अपना पांचवां खिताब जीतने की होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
18 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines