---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: MS Dhoni ने बजाई गिटार, जमकर नाचे चाहर-गायकवाड़, देखें वीडियो

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 31 मार्च हो रहे आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह एक ओर प्रेक्टि्स में छक्के लगाते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर प्लेयर्स के साथ उनकी जुगलबंदी भी चर्चा का विषय बन रही है। इस बीच धोनी रॉकस्टार अंदाज में नजर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 31 मार्च हो रहे आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह एक ओर प्रेक्टि्स में छक्के लगाते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर प्लेयर्स के साथ उनकी जुगलबंदी भी चर्चा का विषय बन रही है। इस बीच धोनी रॉकस्टार अंदाज में नजर आए हैं।

सीएसके ने शेयर किया वीडियो

सीएसके ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी रॉकस्टार बने नजर आ रहे हैं। धोनी गिटार बजाकर झूम रहे हैं तो वहीं शिवम दुबे, दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ उनके साथ नाचते दिख रहे हैं। ये वीडियो किसी विज्ञापन या प्रोमो की शूटिंग के दौरान का हो सकता है। इससे पहले धोनी नेट्स में प्रैक्टि्स के दौरान नो लुक सिक्स ठोकते नजर आए थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: जडेजा ने निभाया वादा, ‘गुरु ज्ञान’ लेकर ऑस्ट्रेलिया लौटे मैथ्यू कुहनेमैन

---विज्ञापन---

धोनी की कप्तानी में हो सकता है आखिरी सीजन

कहा जा रहा है कि धोनी की कप्तानी में ये आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। पिछले सीजन उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी, लेकिन जडेजा ने बीच में ही कप्तानी वापस कर दी थी। ऐसे में धोनी की कप्तानी में पिछला सीजन खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। सीएसके आठ बार आईपीएल फाइनलिस्ट रही है और चार बार आईपीएल जीती है। उनकी पिछली जीत आईपीएल के 2021 संस्करण में हुई थी, जहां उन्होंने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। अब CSK की कोशिश अपना पांचवां खिताब जीतने की होगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 15, 2023 08:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola