IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 शुरू होने में 10 दिन का समय बचा है। इस लीग में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज काइल जेमिसन आधिकारिक रुप से बाहर हो गए हैं। वे लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। उनकी जगह टीम ने रिप्लेस्मेंट का भी ऐलान कर दिया है।
काइल जेमिसन की आधी रकम में मिल गया नया खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन पहले आरसीबी के लिए खेलते थे, उन्हें सीएसके टीम ने काफी उम्मीदों के साथ ख़रीदा था। जैमीसन को सीएसके फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रूपये की धनराशि के साथ ख़रीदा था। हालांकि वे चोटिल हो गए और उन्हें बाहर होना पड़ा। आखिरी मौके पर टीम ने काइल जैमीसन के रिप्लेसमेंट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज को शामिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले सिसांडा मेगाला को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रूपये में ख़रीदा है। यही धनराशि सिसांडा मेगाला का बेस प्राइस थी।
कौन हैं सिसांडा मेगाला ?
सिसांडा मेगाला साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम में शामिल थे। सिसंडा ने 4 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। सभी टी20 मैचों की बात करें तो उन्होंने 127 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 136 विकेट है।
और पढ़िए – IPL 2023: अगले तीन-चार साल आईपीएल खेल सकते हैं MS Dhoni, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बड़ा दावा
आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines