CSK vs SRH: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी अहम योगदान रहा। धोनी मैच के दौरान अपने बेहतरीन फैसलों के लिए जाने जाते हैं। बीती रात भी उनका यही कमाल देखने को मिला।
धोनी ने पहले से की थी प्लानिंग
इस मैच में बेसक महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन बतौर कप्तान उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। विकेट के पीछे उन्होंने न केवल एक शानदार कैच पकड़ा बल्कि स्टंपिंग भी की और जो खास मूमेंट रहा वह उनका रॉकेट थ्रो था, जिसकी प्लानिंग उन्होंने गेंद डलने से पहले ही कर ली थी कि बल्लेबाजों को कैसे आउट करना है। जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खुद आईएएस अधिकारी अवनिश सरन ने उनका वीडियो शेयर किया है।
https://twitter.com/AwanishSharan/status/1649664806977437697?s=20
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि महेश पथिराना के गेंद फेकने से पहले ही धोनी अपना एक ग्लब्स उतार देते और थ्रो मारने की प्रैक्टिस कर लेते हैं। इसके बाद जब पथिराना गेंद फेकते हैं तो वह सीधे धोनी का हाथों में पहुंचती है, लेकिन जब तक बल्लेबाज रन पूरा करता तब धोनी थ्रो मारकर स्टंप बिखेर देते हैं।
चेन्नई ने जीता मैच
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदाराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
51 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines