---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: 37 मैचों के बाद किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें किस नंबर पर हैं शिवम दुबे

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 37 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। आधा सीजन बीतने के बाद इस सीजन फॉफ डुप्लेसिस का जलवा रहा है। वह इस सीजन आरसीसीबी के लिए रनों की बारिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में यह खिलाड़ी टॉप पर है, जबकि सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 37 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। आधा सीजन बीतने के बाद इस सीजन फॉफ डुप्लेसिस का जलवा रहा है। वह इस सीजन आरसीसीबी के लिए रनों की बारिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में यह खिलाड़ी टॉप पर है, जबकि सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है।

इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 3 भारतीय और 2 विदेशी प्लेयर मौजूद हैं। विदेशी प्लयेर में फॉफ और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है, जबकि भारतीय बल्लेबाजों में शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह शामिल हैं। शिवम दुबे सीएसके की तरफ से तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। वह इस सीजन अब तक 19 छक्के ठोक चुके हैं।

---विज्ञापन---

इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

27- फॉफ डुप्लेसिस
23- ग्लेन मैक्सवेल
19- शिवम दुबे
18- ऋतुराज गायकवाड़
18- रिंकू सिंह

फॉफ ने 8 मैचों में बनाए 422 रन

आरसीबी के सीनियर खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसिस इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में सबसे ज्यादा 422 रन बनाए हैं। वह इस सीजन 27 छक्के लगा चुके हैं। मतबल हर मैच में उन्होंने 3 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस खिलाड़ी ने 34 चौके भी लगाए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2023 02:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola