---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: 70 मैचों के बाद मुंबई ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन सी टीमें शामिल?

IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने क्वालिफाई कर लिया है। लीग स्टेज के सभी 70 मैच हो चुके हैं। इन 70 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने क्वालिफाई कर लिया है। लीग स्टेज के सभी 70 मैच हो चुके हैं। इन 70 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर है।

सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे सितारों से सजी मुंबई इस सीजन अब तक कुल 125 छक्के लगा चुकी है। जबकि अगर बल्लेबाजों की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस टॉप पर हैं, जिन्होंने 36 छक्के लगाए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर सीएसके के शिवम दुबे हैं, जिन्होंने 33 छक्के जड़े हैं।

---विज्ञापन---

नीचे देखिए अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी और टीमों की लिस्ट…

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज

36- फाफ डु प्लेसिस (RCB)
33- शिवम दुबे (CSK)
31- ग्लेन मैक्सवेल (RCB)
29- रिंकू सिंह (KKR)
28- ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)
26- निकोलस पूरन (LSG)

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप 5 टीमें

125- मुंबई इंडियंस
125- कोलकाता नाइट राइडर्स
119- चेन्नई सुपर किंग्स
117- पंजाब किंग्स
112- लखनऊ सपर जायंट्स

मुंबई इंडियंस ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

70 मैचों के बाद अगर सबसे ज्यादा छक्के लाने वाली टीमों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस टॉप पर है। इस टीम ने अब तक 125 छक्के लगाए हैं, जबकि दूसरे केकेआर टीम है, जिसने 125 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर सीएसके हैं, जिसने 119 छक्के लगाए हैं। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जो अब तक 117 छक्के लगा चुकी है।

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2023 10:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola