IPL 2023: आईपीएल 2023 में अब तक कुल 43 मैच कंपलीट हो चुके हैं। आज इस लीग का 44वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जिसमें गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले तक कुल 1264 चौके लग चुके हैं। सबसे ज्यादा चौके राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लगाए हैं। वह 9 मैचों में 56 चौके लगा चुके हैं।
सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर सीएसके के डेवोन कॉन्वे हैं, जिन्होंने 50 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 44 चौके लगाए हैं।
इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
56, यशस्वी जायसवाल (RR), मैच 9
50, डेवोन कॉन्वे (CSK) , मैच 9
44, डेविड वॉर्नर (DC) , मैच 8
40, शुभमन गिल (GT), मैच 8
35, फाफ डुप्लेसिस RCB), मैच 9
इस सीजन यशस्वी जायसवाल का जलवा
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 124 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। वह इस सीजन बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्रीज पर आते ही 21 साल का ये लड़का चौके-छक्कों की बारिश करता है। इस सीजन अब तक इस बल्लेबाज ने 9 मैचों में 56 चौके लगाए हैं। मतलब हर मुकाबले में ये खिलाड़ी कम से कम 6 चौके लगा रहा है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines