Most Ducks in IPL: आईपीएल के 16वां मुकाबला दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम ने आखिरी बॉल पर रोमांचक अंदाज में 6 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि मुंबई की इस जीत से ज्यादा मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले सूर्या की चर्चा हो रही है।
इससे पहले सूर्या टीम इंडिया के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी 3 बार गोल्डन डक हुए थे। मतलब हाल में वह 4 बार गोल्डन डक हो चुके हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल में सबसे डक पर आउट होने वाला खिलाड़ी कौन है? आजम हम आपके लिए उसी खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट हुए हैं मंदीप सिंह
आईपील के इतिहास में शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी मंदीप सिंह हैं। जो 110 मैचों में 15 बार डक आउट हुए। मतबल उन्होंने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। ये खिलाड़ी अब तक दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इस सीजन मंदीप सिंह केकेआ का हिस्सा हैं।
कौन हैं मंदीप सिंह
मंदीप सिंह पंजाब के जालंधर से आते हैं। वह भारत के लिए टी20 मैच भी खेल चुके हैं। इस खिलाडी़ ने 18 जनवरी 2016 में भारत के लिए Zimbabwe के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी ने आईपीएल के 110 मैचों में केवल 6 अर्धशतक लगाए हैं। मंदीप ने अपने आईपीएल करियर में 1694 रन बनाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाला खिलाड़ी (Most Ducks in IPL)
- 15- मंदीप सिंह, मैच 110
- 14- दिनेश कार्तिक मैच 232
- 14- रोहित शर्मा, मैच 230
- 13- पीयूष चावला, मैच 168
- 13- सुनील नरेन, मैच 168
दूसरे नंबर पर डीके-रोहित
आईपीएल में शून्य पर आउट होने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। ये दोनों खिलाड़ी 14-14 बार पहली ही बॉल पर आउट हो चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल में अब तक 232 और रोहित शर्मा ने 230 मैच खेले हैं। तीसे नंबर पर पीयूष चावला का नाम आता है, जो 13 बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines