Most ducks in IPL: पिछले सीजन आईपीएल में धमाल मचाकर टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। रविवार को राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिनेश कार्तिक एक बार फिर खाता नहीं खोल सके। शून्य पर आउट होते ही कार्तिक ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया, जो कोई भी बल्लेबाज कभी अपने नाम नहीं करना चाहेगा। राजस्थान के खिलाफ दिनेश कार्तिक कंगारू स्पिनर एडंप जंपा का शिकार बने। वह इस लीग में सबसे ज्यादा 16 बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल में शून्य पर आउट होने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो आईपीएल में मुंबई की टीम को लीड करते हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस लीग में 16-16 बार पहली ही बॉल पर आउट हो चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल में अब तक 241 और रोहित शर्मा ने 239 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर सुनील नारायण का नाम है, जिन्होंने 160 मैच खेले हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाला खिलाड़ी (Most Ducks in IPL)
16- दिनेश कार्तिक मैच 241
16 – रोहित शर्मा, मैच 239
15- सुनील नारायण, मैच 160
15- मंदीप सिंह, मैच 111
14- ग्लेन मैक्सवेल, मैच 122
आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन
दिनेश कार्तिक का ये सीजन अच्छा नहीं रहा। वह आरसीबी के लिए इस साल 12 मैचों की इतनी ही पारियों में कुल मिलाकर 12.72 के औसत से सिर्फ 140 रन ही बना सके हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines