IPL 2023: शून्य पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे शर्मनाक पल होता है। बल्लेबाज के लिए पहली कुछ गेंदें महत्वपूर्ण होती हैं जिन्हें वह संभल कर खेल कर आगे बढ़ना चाहता है। हालांकि कई बार चीजें प्लान के मुताबिक नहीं होती हैं और वह बिना खाता खोले ही आउट हो जाते हैं। आईपीएल में भी ऐसे क्षण देखे गए हैं जहां बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में असमर्थ रहे हैं, और अपने नाम के आगे शून्य का स्कोर दर्ज किया है।
और पढ़िए – BAN vs IRE: 8 साल बाद टीम में लौटा खिलाड़ी, विस्फोटक पारी से बना दिया रिकॉर्ड
आईपीएल के सबसे बड़े शून्यवीर रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वे इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रन बनाने के अलावा कई बार वे जीरो पर भी आउट हो जाते हैं। वे 14 बार अपना खाता खोले बिना पवेलियन की ओर गए हैं और वे इस मामले में मंदीप सिंह के साथ टॉप पर हैं। मंदीप सिंह भी 14 बार डक पर आउट हुए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: RR ने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस गेंदबाज को जोड़ा, आईपीएल में मचा चुका है धमाल
मनदीप सिंह ने 95 पारियों में 14 डक दर्ज किए, रोहित शर्मा ने 222 पारियों में इतने ही डक दर्ज किए। ऐसे छह खिलाड़ी हैं जो अपने आईपीएल करियर में 13 डक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं जबकि दो बल्लेबाजों के नाम 12 डक हैं।
भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, सूची में कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनके नाम पर ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं। जानिए किन अन्य बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डक दर्ज किए हैं।
Most Ducks in IPL: ये हैं सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
1. रोहित शर्मा – 14 बार
2. मंदीप सिंह – 14 बार
3. पीयूष चावल – 13 बार
4. हरभजन सिंह – 13 बार
5. पार्थिव पटेल – 13 बार
6. अजिंक्य रहाणे – 13 बार
7. अंबाती रायडू – 13 बार
8. दिनेश कार्तिक – 13 बार
9. राशिद खान – 12 बार
10. सुनील नरेन – 12 बार
31 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 को होगी। इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
10 टीमें खेलेगी 70 मैच
इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines