IPL 2023: सिराज ने लोमरोर से मांगी माफी, दोनों खिलाड़ियों के बीच ये हुई बात, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

Mohammed Siraj Mahipal Lomror
Edited By Pushpendra Sharma

Mohammed Siraj Mahipal Lomror
नई दिल्ली: जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस बीच कई हैरान कर देने वाले नजारे भी सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। दरअसल, RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रन आउट की नाकाम कोशिश के बाद महिपाल लोमरोर पर बरस गए। वे उन्हें भला-बुरा कहते हुए भी नजर आए थे। हालांकि, अब सिराज ने लोमरोर से माफी मांग ली है। वहीं दोनों खिलाड़ियों ने फैंस से कहा है कि उनके बीच सब ठीक है।
मैच खत्म होने के बाद आरसीबी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सिराज लोमरोर से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिराज ने कहा- “मुझे बहुत खेद है महिपाल। मैं पहले ही दो बार माफी मांग चुका हूं। मेरी आक्रामकता फील्ड तक ही रहती है। यह सब मैच के बाद शांत हो गया है। इसका जवाब देते हुए लोमरोर ने कहा- “ठीक है सिराज भाई। बड़े बड़े मैचों में ऐसे छोटी छोटी बातें होती रहती हैं।”
RCB v RR Game Day Post Match Interviews
Maxwell talks about his form, partnership with Faf, and what flipped the switch after the 10 over mark with the ball, while Mike Hesson, Adam Griffith and Harshal Patel explain the bowlers’ role in last night’s win.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/SAU4bYbSk2
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2023
मैच के बारे में बात की जाए तो RCB की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 44 गेंदों में 77 रन जड़े। सिराज ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट निकाला। वहीं लोमरोर ने 6 गेंदों में 8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ध्रुव जुरेल ने 16 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। रॉयल्स को हर्षल पटेल के अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए थे, लेकिन वह केवल 12 रन ही बना सके। इस तरह आरसीबी ने ये मैच 7 रनों से जीत लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: