Mitchell Marsh Wedding: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार आलराउंडर मिचेल मार्श ने शादी कर ली है। वह अपनी मंगेतर ग्रेटा मैक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी समारोह में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड के अलावा उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहे। मार्श ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल’
मार्श कुछ दिन पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 को छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। अब चूकि शादी हो गई है तो वह जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं।
कौन हैं मिचेल मार्श की पत्नी?
मिचेल मार्श की पत्नी ग्रेटा मैक अपने परिवार का बिजनेस चलाती हैं। वह ‘द फार्म मार्गरेट रिवर’ कंपनी की को-डायरेक्टर हैं। खास बात ये है कि मैक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं और उन्हें मैनेजमेंट फील्ड में काफी अनुभव है। उन्होंने मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम भी पूरा किया।
रमाडा इको बीच रिजॉर्ट में भी काम कर चुकी हैं ग्रेटा
ग्रेटा मैक ने फरवरी से मार्च 2017 तक रमाडा इको बीच रिजॉर्ट में एक डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद नवंबर 2012 से अप्रैल 2018 तक रॉन मैक मशीनरी में रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग कॉर्डिनेटर के रूप में भी काम किया। द फ्रीडम फाउंड्री पीटीई लिमिटेड में कॉर्डिनेटर और इको स्ट्रक्चर्स ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट व ब्रांड मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिसंबर 2018 से दिसंबर 2020 तक इको बीच रिजॉर्ट में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में भी काम किया है।
IPL 2023 में मार्श ने किया है निराश
अगर आईपीएल 2023 में मिचेल मार्श के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने निराश किया है। अपने पहले मैच में वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खाता तक नहीं खोल सके थे। दूसरे मुकाबले में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। GT के खिलाफ उन्होंने 3.1 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 24 रन देते हुए 1 विकेट लिया था।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
20 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines