IPL 2023 Mini Auction: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है और हर टीम ने अभी से अपनी खरीदने की स्ट्रेटडी पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वहीं ऑक्शन अभी हुआ भी नहीं है लेकिन कई दिग्गज खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स द्वारा पहले से ही कुछ खास खिलाड़ियों को लेकर भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही बता दिया है कि बेन स्टोक्स को कौन सी टीम खरीदेगी।
स्टोक्स के लिए लगेगी ऊंची बोली- अश्विन
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि आईपीएल में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की काफी ज्यादा मांग होगी और लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें सबसे ज्यादा चाहने वाली फ्रेंचाइजी हो सकती है। अपने यू ट्यूब चैनल पर बोलते हुए अश्विन ने कहा है कि ‘लखनऊ सुपर जायंट्स निश्चित रूप से बेन स्टोक्स के लिए जाएगा। अश्विन ने अपने यूट्यूब पेज पर कहा, अगर वे उसे खरीद पाते हैं तो ही वे अन्य खिलाड़ियों के लिए जाएंगे।’
निकोलस पूरन के लिए जाएगी सीएसके
इसके अलावा भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन के लिए भी इस आईपीएल में उंची बोली लगेगी क्योंकि वे दमदार फॉर्म में हैं। उनके मुताबिक सीएसके एक और विकेटकीपर जरूर चाहेगी और इसके लिए उनकी पहली पसंद निकोलस पूरन हो सकते हैं।
IPL 2023 Mini-Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने , जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
35 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
56 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines