IPL 2023 Mini Auction : आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। इस ऑक्शन में 403 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्था देखने को मिलेगी। एक टीम के लिए ऑल राउंडर का होना बेहद जरूरी है। ऑल राउंडर ना सिर्फ गेंद से विकेट लेता है बल्कि बल्ले से रन भी बनाता है। ऑक्शन में कई दिग्गज ऑल-राउंडर दिखने वाले हैं ऐसे में हम आपकों बताने जा रहे हैं कि कौन से वो 5 ऑल राउंडर हैं जिनपर सभी फ्रैंचाइस पैसे लुटाने को तैयार होगी।
1. कैमरून ग्रीन (Cameron Green)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। ग्रीन ने सितंबर में जब ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी तो टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 214.54 की स्ट्राइक रेट से दो शानदार अर्धशतक जड़े थे। इनके पास लंब-लंबे हिट जड़ने की अद्भुत क्षमता है। खास बात ये है कि ग्रीन गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं। यही वजह है कि यह एक किसी भी टीम के लिए कंपलीट पैकेज हैं और ऐसे प्लेयर को हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर हर टीम लगाएगी ऊंची बोली, खास टेलैंट को देगी मौका
2. बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
बेन स्टोक्स पर आईपीएल 2023 की ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है। साल 2017 के आईपीएल ऑक्शन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने स्टोक्स पर 14.5 करोड़ रूपए की बोली लगाई थी, स्टोक्स पर इस मिनी आईपीएल में भी बड़ी बोली लग सकती है। वह गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा सकते हैं। हाल में हुए विश्वकप 2022 में उन्होंने इंग्लैंड को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
3. सैम कुरेन (Sam Curran)
सैम कुरेन ऑक्शन में सबसे महंगे ऑलराउंडर बन सकते हैं। उनके पास नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने की क्षमता है। बात चाहे डेथ ओवर्स की हो या फिर निचले क्रम में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी करने की, सैम कुरेन के लिए यह बाएं हाथ का काम है। यही वजह है कि 24 साल के इस तूफानी ऑलराउंडर के ऊपर इस बार ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: अंदर आती गेंद पर गच्चा खा गए Zak Crawley, अबरार ने कर दिया खेल, देखें VIDEO
4. शाकिब अल हसन (Shakib AL Hasan)
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इन दिनों दमदार फॉर्म में है। वे गेंद से लेकर बल्ले तक दमदार प्रहार कर रहे हैं। शाकिब अल हसन ने आईपीएल में 71 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 793 रन बनाए हैं और साथ ही 63 विकेट भी लिए हैं। शाकिब को उनके फॉर्म और अनुभव के चलते कई टीमें खरीदना चाहेगी।
5. मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi)
अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी टीम को स्पीन के साथ साथ मिडिल ऑर्डर में भी मजबूत बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं। वे आईपीएल में कई सालों तक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलते रहे लेकिन पिछले साल उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हालांकि इस साल वे फिर से ऑक्शन के लिए चयनित हो गए हैं और उनकी बैटिंग और गेंदबाजी दोनों अच्छी करने की कला के चलते टीमों उनकी ओर जरूर जाएगी। वे बैक -अप ऑलराउंडर के तौर पर भी टीम में मजबूत जगह बना सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines