IPL 2023: आईपीएल की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज विल जेक्स (Will Jacks) चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर हो गए थे। ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विल जेक्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, टीम ने एक धाकड़ ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा है।
विल जैक्स की जगह माइकल ब्रेसवेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Micheal Bracewell) को अपनी टीम में शामिल किया है। दरअसल, विल जैक्स को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में चोट लगी थी। जिसके बाद उनके आईपीएल से दूर होने की बात सामने आई थी, क्योंकि जेक्स को फिट होने में वक्त लगेगा। ऐसे में आरसीबी ने उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल को अपने साथ जोड़ लिया है।
और पढ़िए –IPL 2023: रोहित शर्मा को कैसे मिली थी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, अनिल कुंबले ने किया खुलासा
https://twitter.com/RCBTweets/status/1636988754455064576?s=20
ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे ब्रेसवेल
खास बात यह है कि 2023 में आईपीएल के हुए मिनी ऑक्शन में न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल अनसोल्ड रहे थे। लेकिन अब उन्हें आरसीबी ने अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। ब्रेसवेल ने अपना बेस प्राइज एक करोड़ रुपये रखा था, लेकिन अब उन्हें विल जैक्स की जगह मिलेगी, जिन्हें आरसीबी ने 3.20 करोड़ रुपये की रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। ऐसे में ब्रेसवेल का आईपीएल खेलने का रास्ता अब साफ हो गया है।
टीम इंडिया के खिलाफ मचाया था धमाल
माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज में जमकर धमाल मचाया था। ब्रेसवेल ने भारत और न्यूजीलैंड के 18 जनवरी को हुए हैदराबाद वनडे में 78 गेंद पर 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सुर्खियां बटौरी थी। भले ही न्यूजीलैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन ब्रेसवेल की पारी से हारे हुए मैच में न्यूजीलैंड ने एक दम से शानदार वापसी की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
16 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
20 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
45 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines