हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023, MI vs SRH: हैदराबाद में गेंदबाजों की होगी चांदी या बल्लेबाज मचाएंगे धूम? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

विज्ञापन

IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इस स्टेडियम का निर्माण 2004 में हुआ था। इसमें 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडेन मार्करम कर रहे हैं जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले ही मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। उन्होंने पिछले मैच में कप्तानी नहीं की थी हालांकि इस मैच में वे ही टीम को लीड कर सकते हैं।

और पढ़िए – IPL 2023: Harshal Patel ने किया कॉन्वे का शिकार, हिल भी नहीं पाया बल्लेबाज, देखें

IPL 2023, MI vs SRH Pitch Report: कैसी है हैदराबाद की पिच?

राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच बल्‍लेबाजों को रास आती है। गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं होती है। हालांकि, यहां तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।ऐसे में तेज गेंदबाज अपनी गति में मिश्रण करते हुए दिख सकते हैं ताकि बल्‍लेबाज को रन बनाने से रोका जा सके।टॉस जीतने के बाद टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत (56.92) बेहतर है।

विज्ञापन

Rajiv Gandhi Stadium records: कैसे हैं स्टेडियम के रिकॉर्ड?

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में 66 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 28 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मैच जीते हैं।

यहां उच्चतम स्कोर (231/5) का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बनाया था। वहीं न्यूनतम स्कोर (80) है, जो दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2013 में हैदराबाद के खिलाफ बनाया था।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस स्कवॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन यानसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

और पढ़िए –  IPL 2023 RCB vs CSK: खूब बने रन, लेकिन RCB के घर में MSD ने जीत लिया मैच

सनराइजर्स हैदराबाद स्कवॉड : एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन और अनमोलप्रीत सिंह।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola