IPL 2023, MI vs SRH : आईपीएल 2023 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, मुंबई की जीत के साथ ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
अब सारी नजर बेंगलुरु पर टीकी हुई है। मुंबई को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए लीग स्टेज के आखिरी मैच में RCB की हार का इंतजार होगा। या फिर मैच अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो भी मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी। बेंगलुरु के जीतने पर मुंबई बाहर हो जाएगी।
और पढ़िए – IPL 2023: टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है ये खिलाड़ी, हरभजन ने बताया नाम
https://twitter.com/IPL/status/1660285385216503809
ग्रीन का तूफानी शतक
ओपनर ईशान किशन फिर फेल हुए। उनके आउट होने के बाद ग्रीन नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने शुरुआती ओवरों से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और कप्तान रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 20 गेंद पर फिफ्टी पूरी करने के बाद 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर अपना शतर पूरा कर लिया। यह उनका पहला IPL शतक है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘पिछले साल हमने RCB पर बड़ा एहसान किया था’, जीत के बाद रोहित शर्मा को याद आई पुरानी बात
मैच का हाल
वानखेड़े स्टेडियम में SRH ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 83 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए। विवरांत शर्मा ने भी 69 रन की पारी खेली। टारगेट पीछ करने उतरी मुंबई टीम ने 201 रन का टारगेट 18 ओवर में चेज कर लिया। कैमरून ग्रीन ने IPL करियर का पहला शतक लगाया। पहली पारी में आकाश मधवाल ने 4 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद– मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक, नितीश रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, संवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
19 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
20 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
35 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines