IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडेन मार्करम कर रहे हैं जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले ही मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। उन्होंने पिछले मैच में कप्तानी नहीं की थी हालांकि इस मैच में वे ही टीम को लीड कर सकते हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: तैड़…शाहीन अफरीदी ने 142.6 KPH की बुलेट बॉल से मारा बोल्ड, हवा में उड़ गया स्टंप, देखें वीडियो
आईपीएल 2023 में दोनों टीमों ने की वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा आईपीएल में अब तक चार मैच खेले, जिसमें से दो मैच जीते जबकि दो में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने भी मौजूदा आईपीएल में अब तक चार मुकाबले खेले, जिसमें से दो जीते जबकि दो में शिकस्त सही। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में बेहतर नेट रनरेट के कारण आठवें स्थान पर है।
IPL 2023, MI vs SRH: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के 25वें मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
IPL 2023, MI vs SRH: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के 25वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन यानसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।
और पढ़िए – IPL 2023 में बन गया नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने देखा RCB vs CSK मैच
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन और अनमोलप्रीत सिंह।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines