IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। मुंबई और हैदराबाद के बीच हमेशा से ही मैच काफी रोमांचक रहे हैं। इसका अंदाजा दोनों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है।
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडेन मार्करम कर रहे हैं जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले ही मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। उन्होंने पिछले मैच में कप्तानी नहीं की थी हालांकि इस मैच में वे ही टीम को लीड कर सकते हैं।
IPL 2023, MI vs SRH Head to Head: दोनों के बीच कांटे की टक्कर
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 9 मैच सनराइजर्स ने जीते हैं, वहीं 9 मुकाबले मुंबई के हिस्से आए हैं। यहां एक मुकाबला टाई भी रहा है जो सुपर ओवर में मुंबई ने जीता है। यानी दोनों ही टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ती हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 2022 में खेला गया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रनों से जीत हासिल की थी।
SRH vs MI Head to Head in Hyderabad: हैदराबाद में कैसा है रिकॉर्ड?
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 बार हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एक दूसरे के सामने भिड़ी हैं। इसमें हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं वहीं मुंबई इंडियंस ने 3 मैचों में विजय हासिल की है।
आईपीएल 2023 में दोनों टीमों का एक-जैसा प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा आईपीएल में अब तक चार मैच खेले, जिसमें से दो मैच जीते जबकि दो में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने भी मौजूदा आईपीएल में अब तक चार मुकाबले खेले, जिसमें से दो जीते जबकि दो में शिकस्त सही। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में बेहतर नेट रनरेट के कारण आठवें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
38 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines