IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इसमें बदलाव को लेकर भविष्यवाणी की है।
क्या अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह?
आकाश चोपड़ा को लगता है कि मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग 11 में अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में नहीं उतार सकती है। अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 2 ओवर में ही 17 रन दे दिए थे। वे कोई भी विकेट लेने में भी कामयाब नहीं हुए थे।
अपने यू ट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में चोपड़ा ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर और डुआन जानसन के मुंबई इंडियंस XI में शामिल होने की संभावना नहीं है, उन्होंने कहा:”मुझे लगता है कि यहां गेंदबाजी में कुछ बदलाव होंगे। आप डुआन जानसेन को नहीं देखेंगे। यदि वह उपलब्ध है तो आप जेसन बेहरेनडॉर्फ या जोफ्रा आर्चर को देखेंगे। मुझे लगता है कि आप अर्जुन को नहीं देख पाएंगे।”
टीम में स्पिनर्स की हो सकती है एंट्री
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ‘ स्पिन गेंदबाजी में भी कुछ बदलाव होंगे। या तो कुमार कार्तिकेय या शम्स मुलानी इस मैच में खेल सकते हैं क्योंकि हैदराबाद के पास बहुत सारे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आप बहुत सारी स्पिन गेंदबाजी करना चाहेंगे जो गेंद को दूर ले जा रही हो। इसलिए हैरी ब्रूक के सामने पीयूष चावला या अन्य गेंदबाज स्पिन कर सकते हैं।’
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडेन मार्करम कर रहे हैं जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले ही मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। उन्होंने पिछले मैच में कप्तानी नहीं की थी हालांकि इस मैच में वे ही टीम को लीड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
16 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
38 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
4 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines