IPL 2023, MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार शाम को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी रोमांचक था और अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की। ये आईपीएल का 1000वां मैच था और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन भी। हालांकि वे बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 3 रनों पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर विकेट को लेकर बवाल मच गया।
ऐसे आउट हुए रोहित शर्मा
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए। 30 अप्रेल को उनका जन्मदिन भी था ऐसे में फैंस को लंबी पारी की उम्मीदें थी। लेकिन दूसरे ही ओवर की आखिरी गेंद पर वे साइड हटकर शॉट मारने गए। लेकिन गेंद सीधे स्टंप में घुस गई। इसके चलते रोहित 3 रन पर ही पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – MI vs RR: टिम डेविड ने तीन गेंदों में पलटी बाजी, संदीप शर्मा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए पकड़ा कैच, जानें मैच में…
लोगों ने अंपायर के निर्णय को बताया गलत
रोहित शर्मा के इस विकेट को कई लोगों द्वारा गलत बताया जा रहा है। इसके कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो और तस्वीर में जो एंगल दिख रहा है उसमें ये दिख रहा है कि संदीप शर्मा की गेंद स्टंप में लगी ही नहीं। बल्कि राजस्थान के विकेटकीपर कप्तान संजू सैमसन के ग्लव्स से स्टंप की गिल्लियां उड़ रही हैं। इस फैसले को काफी देखने के बाद अंपायर द्वारा लिया गया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे यूजर्स द्वारा गलत ठहराया जा रहा है। हालांकि मैच में अंपायर का निर्णय ही अंतिम होता है ऐसे में इसे ही सही माना जाएगा।
https://twitter.com/Jyran45/status/1652723183215349760
और पढ़िए – RCB vs LSG Preview: IPL में आज आरसीबी के सामने होगी एलएसजी की चुनौती, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस ने ऐसे दर्ज की जीत
मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए थे। 213 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। वहीं टिम डेविड ने भी अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर मैच जिताया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
13 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
35 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
43 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines