हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RCB: 'मुझे नहीं पता कि अब अच्छा स्कोर क्या है' 200 रनों का टार्गेट आसानी से चेज करने के बाद रोहित शर्मा का बयान

विज्ञापन

IPL 2023, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की। वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 200 रनों के लक्ष्य को 21 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने हैरानी जताई है और बल्लेबाजों की रिस्क लेने की कला का भी जिक्र किया है।

टीम के परफॉर्ममेंस से खुश रोहित शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली इस विशाल जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए। उन्होंने आकाश माधवाल की भी तारीफ की जिन्होंने आखिरी ओवर में बेहद कम रन दिए। मैच के बाद रोहित ने कहा कि -‘यह एक अच्छी पिच है। अगर आप खुद को लगाते हैं तो आप रन बना सकते हैं। उन चार लोगों ने अच्छा खेला। आकाश पिछले साल भी हमारे साथ था। हमने हुनर देखा। हम उन्हें एक भूमिका देना चाहते थे। वह काफी आत्मविश्वासी हैं। वह अपनी उत्तराखंड टीम का नेतृत्व करते हैं। वह जानता है कि उसे किस क्षेत्र की जरूरत है।’

और पढ़िए – MI vs RCB: पहली गेंद पर छूटा डु प्लेसिस का कैच, सूर्या ने लगाई छक्कों की झड़ी, नेहल ने कार पर मारी बॉल, जानें…

विज्ञापन

वहीं रोहित ने आगे 200 का स्कोर लगातार चेज होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘हमने उन्हें 200 से कम पर रोक दिया। यह एक अच्छा प्रयास था, यह 220 या उससे अधिक हो सकता था।’ मुझे नहीं पता कि एक सुरक्षित स्कोर क्या है। पिछले चार मैचों में हमने 200 से अधिक का स्कोर देखा है। अधिकांश टीमें जोखिम उठा रही हैं और यह बंद हो रहा है। बल्लेबाज जोखिम उठा रहे हैं और 200 से अधिक के स्कोर का पीछा किया जा रहा है। बल्लेबाजों की मानसिकता टीम के लिए कुछ खास करने की होती है और यह निकल भी रहा है।’

और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डु प्लेसिस (65) के अर्धशतकों की मदद से 199/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की पारी (83) की बदौलत 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola