IPL 2023, MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। ये स्टेडियम 1974 में बना था और इसमें 55 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में हैं। हालांकि धवन का खेलना तय नहीं है ऐसे में उनकी जगह सैम कुरेन कप्तानी कर सकते हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
Wankhede Stadium Pitch Report: कैसी ही वानखेड़े की पिच?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है स्टेडियम की सतह को काफी कठोर बनाती है जिससे गेंदबाज को यहां अच्छा उछाल मिलता है। यहां टी20 में पिच का मिजाज अलग होता है। वानखेड़े स्टेडियम के पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां पर हमें हर बार बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस वजह से बल्लेबाज यहां पर बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सहायक हैं।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच अक्सर बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है। आईपीएल में इस पिच पर औसत स्कोर 180 रन है जबकि टी20 इंटरनेशनल में औसत स्कोर 194 रन है। तेज आउटफील्ड से अक्सर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इस बार भी यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
Wankhede Stadium Records: कैसे हैं स्टेडियम के रिकॉर्ड?
वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 मैच (46.15 %) जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 56 मैच (53.85 %) मैच जीते हैं। इस मैदान पर सबसे बड़ी इनिंग एबी डिविलियर्स ने खेली है। उन्होंने साल 2015 में बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 133* रन बनाए थे। यहां पर एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18, 2011) और वनिंदु हसरंगा (5/18, 2022) ने की है।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
42 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines