IPL 2023, MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 बुधवार शाम को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच मोहाली स्थित आईएएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस की टीम सांतवे नंबर पर है वहीं पंजाब किंग्स की टीम छठे स्थान पर मौजूद है।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। उनके लिए ये मैच काफी ऐतिहासिक है। दरअसल ये मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उनका 200वां मुकाबला होगा। वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी।
और पढ़िए – WI vs ENG: वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी इंग्लैंड, शेड्यूल का ऐलान
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने जीते 4 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 4 में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के फिलहाल 8 अंक है। उसने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में मात दी थी।
IPL 2023 में मुंबई के टॉप परफॉर्मर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए हैं। जिन्होंने 8 मैचों में ही 248 का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि वे पिछले दो मैचों से फेल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आ रहे पीयूष चावला ने 13 विकेट झटक लिए हैं। इन दोनों के अलावा कैमरुन ग्रीन भी लय में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल में पंजाब किंग्स ने जीते 5 मैच
पंजाब ने अब तक 9 मैच खेले है। इसमें से उसे 5 में जीत और 4 में हार मिली है। टीम अगर ये मैच अच्छे अंतर के साथ जीत जाती है तो उसके पास प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का भी मौका है। टीम ने पिछले मैच में चेन्नई को हराया था।
IPL 2023 में पंजाब किंग्स के लिए किन खिलाड़ियों ने किया है परफॉर्म?
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन टीम के कप्तान शिखर धवन ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 6 ही मैच खेले हैं और इसमें 262 रन बना दिए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह ने संभाल रखी है। उन्होंने 8 मैच में 15 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरैन भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
MI vs PBKS Head to Head: कौन किसपर भारी?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे का आमना-सामने करने उतरेंगी। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए आईपीएल मैच के आधार पर हेड टू हेड की बात करें तो दोनों की भिड़ंत कुल 30 मैचों में हुई है। इनमें से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब को भी कुल 15 मैचों में जीत हासिल हुई।
Mohali pitch report: कैसी है मोहाली की पिच?
मोहाली की पिच पर टी20 में अक्सर हाई स्कोरी मैच देखने को मिला है। पहली पारी का औसत स्कोर 196 है। पिछले मैच में दोनों पारियों में 458 रन बने थे, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुल 257 रन बनाए थे, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे हाई स्कोर रहा। तेज गेंदबाजों का यहां बोलबाला रहता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने इस सीजन में 4 में से 3 मैच जीते हैं। हालांकि, टॉस जीतने के बाद लक्ष्य का पीछा करना टीमों की पहली पंसद होती है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘जितना जल्दी हो…’, कोहली-गंभीर के बीच समझौता कराने को तैयार रवि शास्त्री!
ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, अरशद खान, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और राइली मेरेडिथ
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
7 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines