---विज्ञापन---

MI vs PBKS Head to Head: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, आंकड़ों में जानें कौन-किसपर भारी

IPL 2023, MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। मुंबई इंडियंस भले ही इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम हो लेकिन पंजाब के खिलाफ उसके रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। ऐसे में […]

IPL 2023, MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। मुंबई इंडियंस भले ही इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम हो लेकिन पंजाब के खिलाफ उसके रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। ऐसे में दोनों के बीच रोमांचक मैच देखा जा सकता है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में हैं। हालांकि धवन का खेलना तय नहीं है ऐसे में उनकी जगह सैम कुरेन कप्तानी कर सकते हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

---विज्ञापन---

MI vs PBKS Head to Head in IPL: आईपीएल में कौन किसपर भारी?

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच अब तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई इंडियंस को मामूली बढ़त हासिल है। दोनों के बीच हुए 29 मुकाबलों में से मुंबई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है। ऐसे में अगर पंजाब ये मैच जीत जाती है तो वह हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई के खिलाफ बराबरी कर लेगी।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच के आंकड़े

इस मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में किया जाना है। ये मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है और इस पर टीम ढेर सारे मुकाबले जीती है। लेकिन पंजाब के खिलाफ यहां पर भी टीम को मामूली बढ़त ही हासिल है। इस मैदान पर दोनों के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 5 में मुंबई इंडियंस ने वहीं 4 मैच में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में पंजाब ने वहीं दो में मुंबई इंडियंस ने फतह हासिल की है।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जानसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 22, 2023 11:51 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola