IPL 2023: आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकॉना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। इस बात को खुद अर्जुन ने स्वीकारा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में अर्जुन ने क्या कहा?
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि उनके बॉलिंग आर्म में ही कुत्ते ने काट लिया। इसी वजह से वह आईपीएल के मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं। आज होने वाले मुकाबले में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। कुत्ते के काटने से उनकी बॉलिंग आर्म की अंगुलियों में घाव है।
25 अप्रैल के बाद से नहीं खेले कोई मैच
अर्जुन तेंदुलकर ने 25 अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने इसी साल मुंबई की टीम के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। 16 अप्रैल को अर्जुन ने मुंबई की ओर से डेब्यू करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो ओवर गेंदबाजी की थी और 17 रन खर्च किए थे।
इस सीजन अर्जुन ने 4 मैचों में लिए 3 विकेट
अर्जुन ने इस सीजन के दूसरे मैच में भुवनेश्वर के रूप में अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया था। अर्जुन ने इस सीजन कुल 4 मैचों में 9.5 की इकोनॉमी रेट से कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
18 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
9 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
10 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
11 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
11 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines