---विज्ञापन---

IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काट लिया, वीडियो में छलका दर्द, देखें

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकॉना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। इस बात को खुद अर्जुन ने स्वीकारा है, जिसका वीडियो […]

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकॉना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। इस बात को खुद अर्जुन ने स्वीकारा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में अर्जुन ने क्या कहा?

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि उनके बॉलिंग आर्म में ही कुत्ते ने काट लिया। इसी वजह से वह आईपीएल के मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं। आज होने वाले मुकाबले में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। कुत्ते के काटने से उनकी बॉलिंग आर्म की अंगुलियों में घाव है।

---विज्ञापन---

25 अप्रैल के बाद से नहीं खेले कोई मैच

अर्जुन तेंदुलकर ने 25 अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने इसी साल मुंबई की टीम के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। 16 अप्रैल को अर्जुन ने मुंबई की ओर से डेब्यू करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो ओवर गेंदबाजी की थी और 17 रन खर्च किए थे।

---विज्ञापन---

इस सीजन अर्जुन ने 4 मैचों में लिए 3 विकेट

अर्जुन ने इस सीजन के दूसरे मैच में भुवनेश्वर के रूप में अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया था। अर्जुन ने इस सीजन कुल 4 मैचों में 9.5 की इकोनॉमी रेट से कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

First published on: May 16, 2023 04:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola