IPL 2023, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम एक नए रंग रुप में नजर आएगी। जिसके पीछे की वजह जान आप भी खुश हो जाएंगे।
दरअसल वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अपनी जर्सी पहनने के बजाय मुंबई इंडियंयस के महिला टीम की जर्सी पहनेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में 19 हजार से ज्यादा बच्चियां टीम को चीयर करने के लिए मौजूद होंगी। महिला टीम की खिलाड़ी भी मैदान पर मौजूद रहेंगी। इन सभी बच्चों को खाना और टी शर्ट भी दिए जाएंगे।
और पढ़िए – MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ऐसा रहा हेड टु हेड रिकॉर्ड, जानिए कौन किस पर भारी
इस वजह से मुंबई इंडियंस की टीम पहनेगी नई जर्सी
दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम ‘ESA Day” को सेलिब्रेट करेगी जिसका मतलब है सबके लिए एजुकेशन और स्पोर्ट्स। ये रिलायंस फाउंडेशन के अंतर्गत आता है। ईएसए 2010 में एक विनम्र विचार के रूप में शुरू हुई थी और अंबानी के मार्गदर्शन में इसने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। विभिन्न शिक्षा और खेल पहलों पर पूरे वर्ष गैर-सरकारी संगठनों का समर्थन करके यह कार्यक्रम अपनी स्थापना के बाद से 21.5 मिलियन से अधिक बच्चों तक पहुंच गया है।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान नीतिश राणा के हाथों में है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs RR: अहमदाबाद में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
कोलकाता के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरून ग्रीन, ईशान किशन (विकेटकीपर), डुआन यानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, राइली मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुल तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines