IPL 2023, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

विज्ञापन

इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान नितीश राणा के हाथों में है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (C), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइटर्स ने मुंबई से बेहतर प्रदर्शन किया है। नीतीश राणा की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और 2 हारे हैं। चार अंक के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। जबकि मुंबई को 2 शुरुआती मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में जीत नसीब हुई।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का पूरा स्कवॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरून ग्रीन, ईशान किशन (विकेटकीपर), डुआन यानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, राइली मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुल तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्कवॉड: नीतीश राणा (कप्तान), आर्या देसाई, वैभव अरोड़ा, लॉकी फर्ग्युसन, हर्षित राणा, वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीसन, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मंदीप सिंह, सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, टिम साउदी, सुयश शर्मा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, डेविड वीजे, उमेश यादव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ