हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 11 चौके 6 छक्के, वानखेड़े में आई सूर्या की सुनामी, ठोका सीजन का चौथा शतक

विज्ञापन
Suryakumar Yadav century against Gujarat 103 run just 49 balls

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में मंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक बनाया है। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। सूर्या ने गुजरात के खिलाफ 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 218 रनों तक पहुंचा दिया है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए हैं। अब गुजरात के लिए जीत के लिए 219 रन बनाने होंगे। मुंबई के लिए सूर्या ने 49 गेंद पर 103 रनों की पारी खेली। इस पारी में सूर्या ने 11 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। सूर्या ने जब 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया तो मुंबई की टीम के सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया।

सूर्या ने लगाया आईपीएल 2023 का चौथा शतक

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन का चौथा शतक लगाया है। सूर्या से पहले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, केकेआर के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

इस सीजन शतक लगाने वाले 4 खिलाड़ी

  • यशस्वी जायसवाल (RR)- 124 रन
  • सूर्यकुमार यादव (MI) – 103 रन
  • वेंकटेश अय्यर (KKR) – 104 रन
  • हैरी ब्रूक (SRH)- 100 रन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस– रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ

गुजरात टाइटन्स– रिद्धिमान साहा (w), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola