IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से मात दे दी। इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजी बेहतरीन रही और टीम ने 218 रनों का विशाल लक्ष्य गुजरात के खिलाफ रखा। जिसका पीछा करते हुए टीम गुजरात केवल 191 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित काफी खुश नजर आए और उन्होंने सूर्यकुमार यादव की भी जमकर तारीफ की।
सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित ने किया ये खुलासा
गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली। वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे जिसे लेकर रोहित शर्मा ने मैच के बाद खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ‘उस लड़के (सूर्यकुमार यादव) में गजब का कॉन्फिडेंस है। हम राइटहैंड-लेफ्टहैंड का कॉम्बिनेशन रखना चाहते थे। लेकिन SKY आया और कहा कि नहीं मैं जाना चाहता हूं। इस प्रकार का कॉन्फिडेंस उनमें है और यह कॉन्फिडेंस ही दूसरों को सामने से हटा देता है।’
उन्होंने कहा, ‘वह हर मैच की शुरुआत बिल्कुल तरोताजा होकर करता है। कभी-कभी आराम से बैठकर आप इस बात पर गर्व करते हैं, जो आपने किया है लेकिन ऐसा उनके साथ नहीं है।’
हमनें अच्छी गेंदबाजी की- रोहित
मैच के बाद लक्ष्य का बचाव करने के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘पहले बल्लेबाजी कर के टारगेट सेट करना और फिर इस तरह से उसका बचाव करना शानदार था। मैदान पर ओस के बहुत अधिक होने से गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थीं, इसलिए यह उनकी ओर से यह कमाल का शानदार प्रयास था।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines