IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। पहले ‘मोटेरा स्टेडियम’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस स्टेडियम का निर्माण 1983 में हुआ था और 2006 में इसे पुनर्निमित किया गया। साल 2021 में इसका नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम’ कर दिया था।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा करने वाले हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत के बाद इसे बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर से कप्तानी में हो गई चूक, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
Narendra Modi stadium pitch report: कैसी है अहमदाबाद की पिच?
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी माना जीता है, लेकिन यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और वह घातक साबित होते हैं। बशर्ते गेंदबाजी अच्छी लाइन लेंथ पर की जाए। पिच से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में उछाल मिल सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आउटफील्ड धीमा तो नहीं, लेकिन बॉउंड्री लाइन बड़ी होने के चलते यहां सिंगल डबल पर अधिक फोकस रखना होगा। इस मैदान पर चौके-छक्के भी खूब पड़ते हैं।
Narendra Modi stadium records: कैसा है स्टेडियम का रिकॉर्ड?
यह मैदान आईपीएल के 21 मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिसमें से 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 12 मैच जीते हैं।यहां उच्चतम स्कोर (207/7) कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।
और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, टूर्नामेंट के बीच में घर लौट सकता है टीम का सबसे सफल गेंदबाज
GT vs MI Head to Head: कौन किसपर भारी?
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। इस मैच का आयोजन 2022 में किया था। मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। ऐसे में गुजरात इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines