IPL 2023 MI vs GT Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में गुजरात की टीम नंबर 1 पर मौजूद है वहीं मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर मौजूद है।
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का सफर
आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 6 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी। अगर वह ये मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के और करीब आ जाएगी।
मुंबई के टॉप खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए हैं। जिन्होंने 11 मैचों में ही 335 रनों का आंकड़ा छू लिया है।वहीं गेंदबाजी में पीयूष चावला ने 17 विकेट झटक लिए हैं। इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव और नेहल वधेरा भी लय में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का सफर
गुजरात को इस सीजन अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 में जीत और 3 में हार मिली है। टीम के पास 16 पॉइंट्स हैं। अगर वह ये मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
गुजरात के टॉप खिलाड़ी
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 469 रन जोड़ लिए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी ने संभाल रखी है। उन्होंने अब तक 19 विकेट ले लिए हैं। इसके अलावा राशिद खान भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
MI vs GT Head to Head: कौन किसपर भारी?
मुंबई और गुजरात के बीच ओवरऑल हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें मुंबई को एक और गुजरात को भी एक जीत मिली है।
Wankhede Pitch Report: कैसी है वानखेड़े की पिच?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है स्टेडियम की सतह को काफी कठोर बनाती है जिससे गेंदबाज को यहां अच्छा उछाल मिलता है। यहां टी20 में पिच का मिजाज अलग होता है। वानखेड़े स्टेडियम के पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां पर हमें हर बार बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस वजह से बल्लेबाज यहां पर बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सहायक हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines